
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने आपरेशन प्रहार:* के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद चेकिंग के दौरान देर रात्रि ढालीपुर गावं के रास्ते छतरी के पास विकासनगर से अभियुक्त रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र शमशाद को लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त स्मैक को कुल्हाल में एक महिला से सस्ते दामों में खरीदा गया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01- रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र श्री शमशाद निवासी जंगलात चौकी के पास कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी:*
01- 8.84 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख रू0 ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01-मु0अ0सं0 441/2023 धारा: 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर
02-मु0अ0सं0 125/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विकासनगर
03-मु0अ0सं0 217/2020 धारा: 380/411 भादवि थाना सहसपुर
04-मु0अ0सं0 89/2021 धारा: 380/411 भादवि थाना सहसपुर
05-मु0अ0सं0 218/2021 धारा : 25/4 आर्म्स एक्ट थाना सहसपुर
06-मु0अ0सं0 170/2021 धारा: 457/380/427/411 भादवि थाना सेलाकुई
07-मु0अ0सं0 176/2021 धारा: 380/457/411 भादवि थाना सेलाकुई
08-मु0अ0सं0 69/2023 धारा: 457/380/411 भादवि थाना सेलाकुई
09-मु0अ0सं0 8/2024 धारा: 379/411 भादवि व धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना सहसपुर
*गिरफ्तारी टीम:*
01-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02-उ0नि0 विवेक भण्डारी चौकी प्रभारी कुल्हाल
03-का0 प्रवीन कुमार
04-का0 राजेन्द्र बर्तवाल

More Stories
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !
जिला सूचना अधिकारी देहरादून के पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार,
जिला सुचना से निदेशालय स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को जिला सुचना परिवार ने दी स्नेहिल विदाई !