
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किराए के मकान से हो रही कच्ची शराब सप्लाई का भंडाफोड़ किया है पुलिस को मौके से 350 लीटर कच्ची शराब, देशी शराब के खाली पव्वों की बॉटल व गैंस सिलेंडर बरामद हुआ है आपको बता दे की मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में काम करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। थाना बहादराबाद पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वेद सिटी ग्राम अहमदपुर में स्थित एक मकान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को दबोच कर 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त देशी शराब के खाकी पव्वों की बोतलें व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 25-25 लीटर के 4 डब्बे भी बरामद किए हैं जिसमें अभियुक्तगण द्वारा कच्ची शराब रखी गयी थी।
आरोपियों द्वारा किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण किया जा रहा था जहाँ से आरोपियों द्वारा कच्ची शराब को अंग्रेजी/देशी शराब के पव्वों की खाली बोतलों में भरकर सप्लाई करते थे।
बरामद कच्ची शराब के सैंपल को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा जाएगा और कैमिकल के स्रोत के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1. परिक्षित शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
2. हिमांशु शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
*बरामदगी:*
– कुल 350 लीटर कच्ची शराब
– विभिन्न ब्रांडों के खाली व भरे हुए अध्धे व पव्वे
– 1 गैस सिलेंडर
– कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल Saczyme Plus 2x के 4 डब्बे
*पुलिस टीम:*
– थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
– उ0नि0 अमित नौटियाल
– उ0नि0 विजय प्रकाश
– कानि0 वीरेन्द्र चौहान
– कानि0 जयपाल
– कानि0 विकास थापा
– कानि0 चालक वीरेन्द्र

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही