उत्तराखंड के धारचूला में आदि कैलाश मोटर मार्ग पर भूस्खलन की भयानक वीडियो….
धारचूला: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं कई मार्गों पर भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
कुछ ऐसी ही तस्वीरें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से सामने आई हैं। यहां धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन हो गया।
पल भर में ही यहां चट्टान भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई।
भारी बारिश से दरकी पहाड़ी।
गौर हो कि पिथौरागढ़ जिले में हर साल मानसून कहर बनकर टूटता है। मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से कई गांव तबाह हो चुके हैं और कई लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं सीमांत जनपद धारचूला में भी मानसून अपना रंग दिखाने लगा है।
धारचूला तवाघाट आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन से पहाड़ी दरक गई. इस खौफनाक मंजर को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
भूस्खलन के इस मंजर को देखकर लोगों की रौंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि मार्ग पर उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से कई वाहन फंसे हुए हैं। वहीं धारचूला तहसील में मानसून सीजन में पहाड़ियां दरकती रहती हैं और आपदा प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मानसून सीजन में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं।

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद