-रावत का दावा बदरीनाथ और मंगलोर विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिल रहा जनता का समर्थन
गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में जीरो टोलरेंश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार की कोई योजना धरातल पर दिखायी नहीं देती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस इस उप चुनाव में बदरीनाथ विधान सभा और मंगलौर विधान सभा की जनता का आशीर्वाद उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को मिल रहा है।
बुधवार को बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के समर्थन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण है। गांवों के सभी रास्ते पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद डाले है लेकिन अभी नलों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो गई है। सरकार ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था चौपट कर दी है। और प्राइवेट स्कूलों की फीस इतनी बढ़ गई है कि आम व्यक्ति को अपने पाल्यों को शिक्षा देना दुभर हो गया है। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। यही हाल स्वास्थ्य व्यवस्था का भी है। अपने चेहतो को लाभ देने के चक्कर में आम लोगों का जीना दुभर कर दिया है।
उत्तराखंड कहा कि बेराजगारी और मंहगाई इतनी बढ़ गई है आम जनता परेशान हाल है। सेना में अग्निवीर योजना को लाकर बच्चों का भविष्य बर्वाद कर दिया है। इस अपमान का बदला जनता इस उप चुनाव में भाजपा को देने जा रही है। आम जनता की औसत आय इतनी कम हो गई है कि उसे दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ने लगे है।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जनता इतनी त्रस्त है कि वह बदरीनाथ और मंगलोर विधान सभा के उप चुनाव में इसका जबाव अवश्य देगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि दल बदल करवा कर सत्ता में काबिज होने वालों को करारा जबाव दे ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की जरूरत महसूस न करे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, आंनद रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार