गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव के लिए शुरू नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को विधानसभा उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। एआरओ बदरीनाथ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के बच्चीराम उनियाल, निर्दलीय मुकुन्द सिंह और निर्दलीय विरेन्द्रपाल सिंह ने नामांकन पत्र लिए।
अब तक 10 प्रत्याशी नामांकन पत्र ले चुके हैं जिसमें भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी, कांग्रेस के लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह, आम आदमी पार्टी के दिलवर सिंह फरस्वाण, निर्दलीय सुनील हटवाल, देवेन्द्र सिंह राणा, नवल खाली यूकेडी के बच्चीराम उनियाल, निर्दलीय मुकुन्द सिंह और निर्दलीय विरेन्द्रपाल सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक , 25 जुलाई को ‘रन फॉर कारगिल हीरोज़’ यात्रा को बेहतर रूप देने के दिये निर्देश !
पहाड़ो की रानी मसूरी मे दिखी बिल्डर की दबंगई,तीन साल पहले लगी सरकारी सील को तोड़कर बना दिये फ्लैट,हाई कोर्ट की सख़्ती के बाद mdda ने करीब चार दर्ज़ेन फ्लैट दोबारा किये सील!
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, युवाओं की नशो मे जहर भरने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत मे सलाखों के पीछे पहुंचना देहरादून पुलिस का पहला कर्तव्य है -प्रमेंद डोभाल एसएसपी देहरादून !