गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर से बीएससी नर्सिंग की पढाई पास करने के बाद दो छात्राएं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (मेडिकल विंग) बनकर देश सेवा करेंगी।
वर्ष 2018-2022 में चमोली जनपद में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज के थर्ड बैच बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने बाद अपने लक्ष्य को साधते हुए लक्ष्मी और शिवानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर कर जनपद का मान बढ़ाया है। कालेज की प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया की सभी बच्चे बहुत ही होनहार और मेहनती है। लक्ष्मी और शिवानी राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्राएं रही है जो भारतीय सेना में सेवा देगी। उन्होंने बताया की भारतीय सेना के अलावा भी देश अलग उच्च संस्थानों में छात्र-छात्राएं अपनी सेवा दे रहे हैं।
वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि सीमान्त जिले में उच्च संस्थान खोलने का यही सपना था जो आज हमारी बालिकाऐं पूरा कर रही हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की भी सराहना करते हुए कहा की दूरस्थ क्षेत्र में भी बच्चो को बेहतरीन तरीके से शिक्षा मिलती है। जिसका परिणाम लेफटिनेंट लक्ष्मी और शिवानी जैसी बेटियां मुकाम हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन करती हैं।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक , 25 जुलाई को ‘रन फॉर कारगिल हीरोज़’ यात्रा को बेहतर रूप देने के दिये निर्देश !
पहाड़ो की रानी मसूरी मे दिखी बिल्डर की दबंगई,तीन साल पहले लगी सरकारी सील को तोड़कर बना दिये फ्लैट,हाई कोर्ट की सख़्ती के बाद mdda ने करीब चार दर्ज़ेन फ्लैट दोबारा किये सील!
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, युवाओं की नशो मे जहर भरने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत मे सलाखों के पीछे पहुंचना देहरादून पुलिस का पहला कर्तव्य है -प्रमेंद डोभाल एसएसपी देहरादून !