
आज दिनांक 17.04.2026 को समय लगभग 11:30 बजे सहस्त्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून निवासी द्वारा थाना मुनि की रेती पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री उम्र 22 वर्ष ने उन्हें वीडियो भेजकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवती द्वारा अपनी लोकेशन ऋषिकेश क्षेत्र में भेजी गई थी, जिसके पश्चात उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती द्वारा तत्काल थाना पुलिस एवं जल पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर युवती की तलाश हेतु अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा परिजनों से प्राप्त फोटो एवं वीडियो के आधार पर तपोवन, नीम बीच, साइ घाट, ओंकारानंद घाट, शत्रुघन घाट सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन किया गया।तलाशी के दौरान युवती की लोकेशन साइ घाट के पास प्राप्त हुई, जहां वह गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान राफ्टिंग गाइड दीना कुमार के सहयोग से अथक प्रयास करते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त युवती पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थी। युवती देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।युवती की माता ने अपनी पुत्री को सकुशल पाकर टिहरी पुलिस एवं रेस्क्यू टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
👮♂️ रेस्क्यू टीम:
व0उप0निरी0 योगेश चंद्र पाण्डेय
हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी
कांस्टेबल मोहित
गोताखोर महेंद्र चौधरी
राफ्टिंग गाइड दीना कुमार ।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री