
आज दिनांक 22-07-2025 को जानकी सेतु, खोया पाया केंद्र, टिहरी गढ़वाल पर उस समय भावुक क्षण देखने को मिला जब कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु नरेश पुत्र राम सिंह (निवासी: मेट्रो प्लाज़ा, सिविल लाइन, मेरठ) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला।ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी रज्जी कौर, कांवड़ ड्यूटी पर तैनात SPO, एवं कांस्टेबल दीपक ने बिना देर किए एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया, जिससे उनकी जान बच पाई।साथ ही, भीड़ में बिछड़ी एक नन्ही बच्ची को उसके परिवार से मिलवाकर एक माँ बाप की सांसों को राहत और आंखों में खुशी लौटा दी।
जिसकी दोनों के परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं पुलिस की सजगता की आम जनता द्वारा भी काफी सराहना की गई

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति