
गोल्डन लायंस क्लब मसूरी मेन द्वारा मसूरी के एक सभा घर में अध्यक्षा मनीष गुप्ता की नेतृत्व में तीज उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया सभी महिलाएं 16 श्रृंगार करके हरे परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुई । सचिव सरिता गोयल व कोषाध्यक्ष सुनीता गोयल ने रोली तिलक लगाकर व घेवर खिलाकर सभी बहनों का स्वागत किया ।सभी ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुत दी । कार्यक्रम का आरंभ तीज के गानों से द्वारा किया गया ।बहुत सारे खेल ,क्विज व तोमबोला भी खिलाया गया सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।क्लब द्वारा तीन तीज क्वीन भी चुनी गई । तीज क्वीन दो वर्गों में चुनी गई जिसमें 55 से कम में जीएल पूजा गोयल व 55 से ऊपर में जीएल आभा अग्रवाल चुनी गई ।युवा गेस्ट में दीप्ति गोयल तीज क्वीन बनी । सभी को ताज पहनकर वह उपहार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर क्लब की तीनों पीडीसीपी उषा चौधरी ,बबीता अग्रवाल ,रमनजीत कौर , हमारी जाओन चेयरपर्सन मंजू अग्रवाल सभी गोल्डेन लायंस बहने व अतिधिगण उपस्थित रहे।


More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति