
तितावी। जसोई गांव में बेटी के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज एक परिवार के लोगों ने युवती के पति सूरज पर जानलेवा कर उसे अधमरा कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। योग साधना आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर आरोपियों की बस्ती को घेर कर धरना देने की चेतावनी दी है।
गांव नंगला पिथौरा निवासी सूरज का जसोई गांव निवासी मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने डेढ़ साल पहले घर से भाग कर शादी कर ली थी। सूरज पत्नी के साथ अपने गांव में परिजनों के साथ रह रहा है। उसकी एक बेटी भी है। उसने जसोई गांव के बाहर कस्तूरी देवी कॉन्वेंट स्कूल के पास दुकान किराए पर लेकर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की एजेंसी खोली है। उसका प्रचार करने के लिए वह शनिवार सुबह 10 बजे अपनी दुकान के बोर्ड व पैंफलेट लगाने के लिए भाई सौरभ के साथ जसोई में गया था। सूरज को उसकी पत्नी के दूसरे समुदाय के परिजनों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। सौरभ के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। सूचना देने पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूरज को मेरठ रेफर किया है। सूरज की मां पिंकी ने हमलावर नसीम अलवी, वकार, नईम, कयूम,कैफ व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
स्वामी यशवीर महाराज ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही होती है तो वह हिंदू समाज के लोगों के साथ आरोपियों की बस्ती को घेर कर धरना देंगे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई है। एक हमलावर को पकड़ लिया गया है।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !