उत्तराखंड में बदरी-केदार की यात्रा पर निकले सुपरस्टार रजनीकांत……
देहरादून: बड़े पर्दे के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड की यात्रा पर निकले हैं। पिछली बार जब उनकी जेलर फिल्म रिलीज हुई थी तो उस रोज वह ऋषिकेश स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां से वह श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं।
अभिनेता रजनीकांत बुधवार की शाम ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंच गए थे। स्वामी जी के शिष्य रजनीकांत जब भी उत्तराखंड आते हैं तो इसी आश्रम में रुकते हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया। संध्याकालीन आरती में शामिल हुए। दो मित्रों के साथ वह गुरुवारगुरुवार की सुबह बदरी केदार धाम की यात्रा पर निकल गए। वह दर्शन के पश्चात वह द्वाराहाट भी जाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक