
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश जया बलूनी ने पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर कार्यालय, लाईब्रेरी, अश्वशाला, परिवहन शाखा, गैस गोदाम, पैट्रोल पम्प तथा अन्य शाखाओं का निरीक्षण एवं उसमें लगे पुलिस बल/जनशक्ति का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त शस्त्रों की गणना, रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शस्त्रों के नियमित रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैरकों, भोजनालय, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्यालय अभिलेखों का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन एवं तत्परता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा सरकारी संपत्ति के संरक्षण हेतु सभी कार्मिकों को प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश ने कहा कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनी रहती है तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री