
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई
*गांजा तस्करी करते हुए डाॅलफिन काॅलेज का छात्र गिरफ्तार*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन @25 नशामुक्त देवभूमी,अभियान को लेकर पुलिस ऐडी चोटी का जोर लगा रही है जिसके चलते पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के द्वारा जनपद मे नशे की बढती प्रवृत्ति पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे *जन जागरूकता व तस्करों की गिरफ्तारी के अभियान* के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिये गए आदेशों के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा *क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर * द्वारा थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/01/23 की सांय में 01 व्यक्ति को शक्ति विहार सुद्धौवाला के पास से दौराने चैकिंग पकडा,जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।पकडे व्यक्ति द्वारा बताया कि वह इंफाल मणिपुर का निवासी है और डाॅलफिन काॅलेज में एग्रीकल्चर कोर्स का अंतिम वर्ष का छात्र है।बरामदा गांजा को वह इंफाल से ही देहरादून लाया था,जिसमें से काफी मात्रा को वह नशे के आदी लोगों को बेच चुका है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभि0 को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*अभियुक्त का विवरण*
आकाश पुत्र कुंजरास निवासी होबम मणक थाना सिंगजमई इंफाल मणिपुर हाल शक्ति विहार सुद्धौवाला थाना प्रेमनगर देहरादून।उम्र 22 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
540 ग्राम गांजा
*पुलिस टीम*
व0उ0नि0 प्रवीण पुंडीर
उ0नि0 संदीप पंवार
उ0नि0 जगमोहन सिंह
का0 नितिन

More Stories
नैनीताल क़ी रामनगर पुलिस ने महिला क़ी निर्मम हत्या का किया सफल खुलासा, हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था हत्या को अंजाम, आरोपियों ने महिला को पत्थरो और लोहे क़ी रोड़ से कूच कूच कर उतारा था मौत के घाट.!
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!