September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जोशीमठ भू-धंसाव आपदा पर छलका श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का दर्द, समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने मुख्यमंत्री को सौपा पांच लाख का चैक।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी जोशीमठ के दर्द को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक सौंपा है।

विदित हो कि श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान अजेंद्र अजय ने जोशीमठ में प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं जोशीमठ आपदा से उभारने के लिए शासन- प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं कुछ निजी संस्थानों ने भी सरकार और जोशीमठ के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

Share