देवप्रयाग। गुरुवार को रात्रि 9:45 बजे अनुराग सिंह पुत्र श्री बलवंत चौहान, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम महड हाल देवप्रयाग का शव डिग्री कॉलेज पैदल रास्ते से 100 मीटर नीचे झाड़ियां में मिला। अनुराग कक्षा 12वीं का छात्र था, जो शाम के समय अपने दोस्तों के साथ डिग्री कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलने गया था, वह अपने दोस्तों से कुछ समय पहले अपना स्कूल का काम करने के बहाने ग्राउंड से जल्दी घर आ रहा था। परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी खोज बीन शुरू की, डिग्री कॉलेज पैदल रास्ते से नीचे कुछ दूरी पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आगे चलकर झाड़ियां में 100 मीटर नीचे उसका शव मिला, जो किसी जंगली जानवर बाघ/तेंदुआ ने नीचे जांघों के बीच खाया हुआ था, उसके गले पर भी दांतों के गहरे घाव थे और शरीर पर भी पंजों के निशान मिले । शव को पंचायत नामा पी.एम. हेतु बागी हॉस्पिटल देवप्रयाग में रखा गया।
डिग्री कॉलेज के निकट गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला करने के कारण छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर आज शुक्रवार को विकासखंड देवप्रयाग के समस्त प्रकार के शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के विद्यालयों में अवकाश किया गया है। एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत द्वारा रात को ही संस्थाओं के एसएमसी को पूर्व में ही अभिभावकों से बात कर अवकाश की जानकारी देने को कहा गया।

More Stories
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार,जिले मे विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प.!
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल