-डेढ़ माह में 6309 पर्यटकों ने किया फूलों की घाटी का दीदार
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी में इन दिनों फूल खिलने लगे हैं। जिससे घाटी इन दिनों विभिन्न प्रजाति के फूलों से गुलजार हो गई है। यहां इस वर्ष अभी तक 6309 देशी और विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया है। जिससे इन दिनों घाटी में पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है।
गौरतलब है कि यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहरों में शामिल की गई फूलों की घाटी में प्रतिवर्ष तीन सौ से अधिक प्रजातियों के हिमालयी पुष्प खिलते हैं। यहां फूल जून के मध्य से अगस्त तक के मध्य तक खिलते हैं। ऐसे में इन दिनों फूलों की घाटी में विभिन्न प्रजाति के हिमालयी फूल खिल गये हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ वीवी मार्तोलिया ने बताया इस वर्ष एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली गई थी। जिसके बाद से वर्तमान तक घाटी में 6,247 भारतीय और 62 विदेशी पर्यटकों ने घाटी के दीदार किए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्यटकों की आमद को देखते हुए बीते वर्षों से अधिक संख्या में पर्यटकों के घाटी में पहुंचने की उम्मीद है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा