September 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून का निवेश पर नहीं पड़ेगा असर, सीएम ने कहा, चिंता करने की जरूरत नहीं।

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून का निवेश पर नहीं पड़ेगा असर, सीएम ने कहा, चिंता करने की जरूरत नहीं……

देहरादून: दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए थे। इसमें 72 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

उत्तराखंड में उद्योग लगाने की योजना बना रहे निवेशकों में सख्त भू-कानून के लागू होने पर जमीन को लेकर संशय है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जमीन के लिए निवेशकों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए थे। इसमें 72 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने निवेश के लिए छह हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया है।

इसके बावजूद नए निवेश के लिए जमीन कम पड़ रही है। प्रदेश सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने उद्योग या अन्य व्यावसायिक के नाम पर जमीन खरीदी। लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं किया या जिस उद्देश्य के लिए जमीन दी गई थी, उससे इतर इस्तेमाल किया है, तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर खरीदी गई जमीन सरकार में निहित की जाएगी। इससे प्रदेश सरकार के पास नए निवेश के लिए लैंड बैंक तैयार होगा। प्रदेश में कई बड़े निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का काम चल रहा है। इसके लिए निवेशकों को जमीन की जरूरत है।

You may have missed

पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!

Share