भाजपा महानगर के अंतर्गत शाहिद दुर्गामल्ल मंडल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भाजपा के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हेलो किड्स स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा भाजपा के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अतिथियों व बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जहां देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं वहीं देश के छोटे-छोटे बच्चों में नए कौशल के साथ ऊर्जा मिले उसमें भी समय-समय पर कार्य किया जा रहे हैं हम लोगों ने देखा है कि मोदी जी जब छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम के दौरान वार्तालाप करते हैं तो वह बच्चों से एक ही बात कहते हैं की चिंता मुक्त होकर अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए हमें बच्चों के कौशल को आगे लाना है इस पर उनका विशेष ध्यान देते है।सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में शाहिद दुर्गा मल्ल मंडल के सभी बच्चों ने बड़ी कुशलता के साथ इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है में सभी को बधाई देता हूं साथ ही इस प्रतियोगिता में समूह (अ) में अभिश्री राणा प्रथम स्थान रियांश द्वितीय स्थान तुशीता जोशी तृतीय स्थान समूह (ब) से श्री छेत्री प्रथम स्थान देबोस्मिता मंडल शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्योति कोठिया मंडल महामंत्री प्रभा शाह देवेंद्र रावत मीरा थापा विष्णु प्रसाद गुप्ता मनोज छेत्री निर्मला भट्ट राजेश पंत मल्लिका थापा राजीव थापा आदि कार्यकारिणी सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार,पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर,पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,मुठभेड़ में घायल बदमाश अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर,अभियुक्त द्वारा घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से ₹ 5 लाख की रकम में किया था उसे रास्ते से हटाने का सौदा.!
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री