उत्तराखंड में DGP के सख्त निर्देश, महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता नहीं की जाएगी बर्दाश्त, होगा मुकदमा……
देहरादून: पुलिस महानिदेशक महोदय ने समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में पुलिस बल की संलिप्तता यदि परिलक्षित होती है तो इन घटनाओं से जहाँ एक ओर सम्पूर्ण पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है वहीं दूसरी ओर जनसामान्य / महिलाओं में प्रतिकूल संदेश प्रसारित होता है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है।
अतः भविष्य में पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यो में संलिप्तता परिलक्षित होने पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक