उत्तराखंड में आज चार घंटे खुले रहेंगे कुंड बैराज के गेट, मंदाकिनी नदी किनारे रहने वालों को किया अलर्ट…….
रुद्रप्रयाग: आज चार घंटे खुले रहेंगे कुंड बैराज के गेट, मंदाकिनी नदी किनारे रहने वालों को किया अलर्ट। पानी छोड़े जाने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर एवं जल प्रवाह अधिक बढ़ेगा। परियोजना के अधिकारियों ने नदी के आसपास रह रहे लोगों को स्वयं व अपने मवेशियों को नदी से दूर रखने की अपील की।
रुद्रप्रयाग में सिंगोली भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के कुंड स्थित बैराज से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पानी छोड़ा जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 4 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बैराज के सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा।
सिल्ट फ्लैशिंग के लिए ऐसा किया जाना आवश्यक है। पानी छोड़े जाने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर एवं जल प्रवाह अधिक बढ़ेगा। उन्होंने नदी के आसपास रह रहे लोगों को स्वयं व अपने मवेशियों को नदी से दूर रखने की अपील की।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक