
एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति ने अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया पर शस्त्र लहराने/फायरिंग करने वालों लोगो के खिलाफ , जनपदभर में 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है जिसमे पुलिस ने पहले दिन ही 03 अभियोग पंजीकृत करते हुए ,03 अभियुक्त गिरफ्तार किये है जिनके पास से पुलिस ने 05 अवैध तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए है आपको बता दे की जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा फायरिंग की घटनाओं की रोकथाम तथा सोशल मीडिया पर शस्त्रों का प्रदर्शन कर भय और दहशत का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा कड़ा रुख अपनाया है एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शस्त्र रखने वाले, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले तथा फायरिंग कर वीडियो/फोटो वायरल करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतर्क निगरानी रखते हुए तथा अन्य माध्यमों से ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के प्रथम दिन दिनांक 12 मार्च 2026 को की गई कार्यवाही*
कोतवाली जसपुर* –
➡️ 01 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध तमंचा व 01 कारतूस बरामद।
🔹*कोतवाली रुद्रपुर–*
➡️ 01 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर के 03 अवैध तमंचे, 06 कारतूस 315 बोर व 05 कारतूस 12 बोर बरामद।
🔹*कोतवाली सितारगंज –*
➡️ 01 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का 01 अवैध तमंचा व 01 कारतूस बरामद।
*अभियान के प्रथम दिन की कार्यवाही*
➡️ 03 अभियोग पंजीकृत
➡️ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ 05 अवैध तमंचे बरामद
➡️ 13 कारतूस बरामद (08 कारतूस 315 बोर व 05 कारतूस 12 बोर)
*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, अवैध शस्त्र रखने वाले तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री