
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर वन विभाग की ओर से शिवाजीनगर, बापू्ग्राम, सुमन विहार, नंदूफार्म, अमितग्राम, रूषा फार्म में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण करने से गुस्साए लोगों ने हाईवे और बाईपास मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मनसा देवी फाटक पर करीब पौने तीन घंटे ट्रेन को रोके रखा। रेलवे ट्रैक खाली करने के दौरान पुलिस और लोगाें की नोकझाेंक हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन हो पाया।
कुछ लोगों की भीड़ पास में ही मनसा देवी रेलवे फाटक पर बैठ गई। आंदोलित लोग प्रदेश सरकार और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हरिद्वार से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की ओर आ रही अहमदाबाद मेल को आगे भेजने के लिए पुलिस ने लोगों को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को आगे भिजवाया। दोपहर 12:50 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन श्री गंगानगर (राजस्थान) जाने वाली ट्रेन मनसा देवी फाटक से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी हो गई।ट्रैक पर भीड़ देख पायलट ने गीतानगर के पीछे ही ट्रेन खड़ी कर दी। वह ट्रैक खाली होने का इंतजार करने लगा लेकिन पुलिस और आरपीएफ की ओर से समझाने के बाद भी भीड़ ट्रैक से नहीं हटी। इस दौरान पुलिस की ओर से भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। यह देख आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। उसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। 3:30 बजे ट्रैक खाली होने के बाद रेल यातायात बहाल हो पाया। वहीं योगनगरी ऋषिकेश आ रही कोच्चीवली एक्सप्रेस को वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर रोका गया था।
संवेदनशीलता को देखते हुए शाम को देहरादून एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनता को समझाया। पुलिस बल की सहायता से राजमार्ग व रेल मार्ग से लोगों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसके पश्चात एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में एकत्रित पुलिस बल के साथ ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

More Stories
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश