
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री के उत्तराखंड को ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान* के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ *की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा* थाना डोईवाला जनपद देहरादून स्थित *विंडलास रिवर वैली के पास से अभियुक्त सोम पाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला जिला देहरादून से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है ।* जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-*
सोमपाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
265 ग्राम अवैध स्मैक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु :* 0135 -2656202
9412029536

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा