
दिनाक: 23-10-23 को हरिद्वार बाईपास पर वाहनों की अत्याधिकता के कारण आम जनमानस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पडा, जिस पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी से यातायात व्यवधान के कारणो के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की गयी*
*प्रथम दृष्टया हरिद्वार बाईपास रोड पर 06 किलो मीटर के एरिया में लगभग 40 से 45 वैडिंग प्वांइटों में शादी समारोह के कार्यक्रम* के कारण व 3 दिन तक सार्वजनिक अवकाश होने के कारण व त्योहारी सीजन मैं खरीददारी हेतु आमजनमानस का बाजारों हेतु परिवार सहित वाहनों में जाने से यातायात का
भारी दबाव होना पाया गया
साथ ही रोड पर एक धार्मिक आयोजन होने से भी यातायात में दिक्कत आई जिसका संज्ञान लेते हुए
तत्काल वहा से हटवाया गया
उक्त सम्बन्ध में वैडिंग प्वाइंटों के निरीक्षण में शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के वाहनों की संख्या की अपेक्षा पार्किंग स्थल का कम होना पाया गया, व वेडिंग पॉइंट में एक साथ दो- दो तीन- तीन समारोह आयोजित होने पर अपेक्षा से काफी अधिक मेहमानों का आयोजन स्थल पर आना व पार्किंग की कम व्यवस्था होने पर मेहमानों द्वारा अपने वाहनों को वेडिंग प्वाइंटों के बाहर मुख्य मार्गों पर खडा किया गया, जिस कारण यातायात का दबाव की स्थिती बनी ।
*उक्त सम्बन्ध मे एमडीडीए से सभी वेडिंग प्वांइटस में नक्शे के अनुरूप पार्किंग स्थलों को चैक करने हेतु व संबंधित को नोटिस दिए जाने हेतु पत्राचार किया जा रहा है, क्योकिं अधिकतर वेडिंग प्वांइटस में शादी समारोह में आने वाले वाहनों की अपेक्षा पार्किंग स्थल कम पाया गया है*, जिसका एक सम्भावित कारण यह भी हो सकता है कि पास नक्शे में पार्किंग स्थल को अधिक दर्शाया गया हो तथा मौके पर नक्शे के अनुरूप पार्किंग स्थल उपलब्ध न हो।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार