
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में आज एसटीएफ टीम द्वारा 04 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात हत्यारे को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोच लिया है। आपको याद दिला दे कि थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर, हरिद्वार जिसकी गिरप्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था जो मौजूदा समय में मण्डी, हिमाचल प्रदेश में छिप कर रह रहा है, इस सूचना के पर एसटीएफ की टीम द्वारा मंडी हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर अभियुक्त याद हुसैन को गिरप्तार कर कल देर रात थाना लक्सर में दाखिल कराकर जेल भेज दिया गया है।*
*गिरफ्तार अपराधी का नाम -*
याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर, जिला हरिद्वार,उम्र करीब 30 वर्ष
*अपराधिक इतिहास:-*
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06 मई 2021 को *खेड़ी खुर्द में 4 लोगों* की हत्या कर दी गयी थी, जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 422/21 धारा 302,147,148,149, 307,504,506 आईपीसी पंजीकृत किया गया था, जिसमे अभियुक्तगणों द्वारा *जहीर हसन ,मोहमद कैफ ,सहजन आलम ,हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द की हत्या की गई थी ।*
अभियक्त याद हुसैन घटना के बाद ही लगातार फरारी काट रहा था और अलग अलग जगह रह रहा था और गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त छिपकर मण्डी हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।
*पुलिस टीम –*
1-इंस्पेक्टर अबुल कलाम
2-si यादवेंद्र बाजवा
3- si दिलवर नेगी
4- Asi प्रदीप चौहान
5- हेड कॉन्स्टबल बिजेंद्र चौहान
6- कॉन्स्टेबल मोहन असवाल
7- कॉन्स्टेबल दीपक चंदोला

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा