
पिछले कुछ समय से राजपुर पुलिस को क्षेत्र मे नशे के कारोबार करने वालो की सूचनाऐ मिल रही थी जिसके बाद थानाध्यक्ष राजपुर* ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही और अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभावी सुरागरसी करते हुए थाना स्तर पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक निर्देश देकर स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया था जिसके चलते पुलिस चौकी आई0 टी20 पार्ट पर प्राप्त सूचना पर गठित टीम द्वारा स्थानीय/निजी सूचना तन्त्र को सक्रिय कर उच्चस्तरीय सुरागरसी करते हुए प्रभावी चैकिंग कर दिनांक *16/05/2023* को ओर्चिड पार्क तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त सौरभ डबराल पुत्र सुरेंद्र डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया । उक्त सन्दर्भ मे थाना राजपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को नियमानुसार मा.न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
=================
01- अभियुक्त सौरभ डबराल पुत्र सुरेंद्र डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 19 वर्ष
*बरामदगी*
=============
01- अवैध स्मैक- 6.20 ग्राम
*पुलिस टीम*
======================
01-उ0नि0 डी0आर0पुरोहित
02-हे0का0 आन्नद सिह
03-कानि0 प्रदीप सिह

More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश