
जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज घंटाघर से सहारनपुर चैक, घंटाघर रिस्पनापुल वाया आराघर, दर्शनीगेट से सहस्त्रधारा क्रासिंग वाया परेडग्राउण्ड, कमला पैलेस से बल्लुपुर, घंटाघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 32 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 88 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 67800 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 33 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 16500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 62 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 121000 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की नियमित प्रक्रिया चल रही है, कई स्थानों पर लोग सामान फुटपाथ पर रख दे रहे है, उन्होनंे जनमानस से अनुरोध किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु जो अभियान चल रहा है उसमें सहयोग करें ताकि फुटपाथ खाली रह सके। कहा अतिक्रमण मुक्त किये गए स्थानों पर दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर अभी तो अर्थदण्ड लग रहा, बार-2 ऐसा किये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल लाई जाएगी। उन्होनंे सभी से अपील करते हुए कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करे। इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने 152 लोगो के चेहरे पर लोटाई मुस्कान, सभी लोगो को उनके खोये मोबाइल खोजकर किये वापस !
जाते -जाते तीन लोगों को जिंदगी दे गई युवती सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को एम्स चिकित्सकों ने घोषित किया था ब्रेन डेड बीते माह 21 अप्रैल से चल रहा था एम्स ऋषिकेश में उपचार