देहरादून
दिनांक 07-10-26 की रात्रि में थाना क्लेमेनटाउन को चंद्रमणि चौक के पास , सड़क किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में झगड़ा व हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर चंद्रमणि चौक के पास सड़क किनारे दो पक्षों के मध्य आपस में विवाद व झगड़ा हो रहा था, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, पर दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट को उतारु हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने का आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा व हुड़दंग कर रहे दोनों पक्षो के 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरूद्ध 170 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी।
गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों की चंद्रमणि चौक के पास अगल-बगल जूस की दुकान है व ग्राहकों को लेकर कल रात्रि में दोनों पक्षों की पहले आपस मे बहस व उसके बाद झगड़ा हो गया था।
घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार किए गये व्यक्तियों का विवरण:-*
1- सुभाष पुत्र स्व0 धनीराम निवासी शांति विहार वाइल्डलाइफ रोड चंद्रमणि, थाना पटेल नगर, देहरादून।
2- लक्की कश्यप पुत्र सोनू कश्यप निवासी निवाड़ी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश हाल पता शांति विहार वाइल्डलाइफ रोड चंद्रमणि, थाना पटेल नगर, देहरादून।
3- शैंकी पाल पुत्र जितेंद्र पाल निवासी कमल पेंटिंग प्रेस वाली गली मोहबेवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून

More Stories
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत दून पुलिस ने कसी कमर, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी द्वारा ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक