उत्तराखंड में आज बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल लेप्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह…..
देहरादून: प्रदेश के राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल ( अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने आज प्रात: श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचे पूजा-दर्शन के बाद पूर्वाह्न 11 बजे बदरीनाथ दर्शन को आये।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेद्र अजय ने उनका स्वागत किया दर्शन के बाद प्रसाद भेंट किया। सिंहद्वार पर उन्होने फोटो भी खिंचवाई और जय बदरी विशाल का उदघोष किया।
इस अवसर पर संस्कृति एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना,मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार मंदिर समति सदस्य वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी