October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

SSP टिहरी आयुष अग्रवाल ने कीर्तिनगर से मुनिकीरेती तक चारधाम यात्रा रुट व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण,श्रद्धालुओं/यात्रियों की पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति से हुई रू बरू!

 

*आज आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी ने कीर्तिनगर से मुनिकीरेती तक चारधाम यात्रा का रुट व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया और

चारधाम यात्रा हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था एवं फीडबैक प्राप्त कर यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

जिससे हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो और वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।*

 

🔷 SSP द्वारा यात्रियों/ श्रद्धालुओं के खाने व ठहरने की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया।

 

🔶 अन्य विभागों (परिवहन, स्वास्थ्य, नगर निगम आदि) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी हो जिससे यदि कोई यात्री जानकारी मांगे तो उसे उचित मार्गदर्शन एवं सहायता मिल सके।

 

🔶 यदि ड्रोन निगरानी के माध्यम से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू व निर्बाध बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

 

🔷 ड्यूटीरत पुलिस बल अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग, पूछताछ व सतर्क पर्यवेक्षण करते रहें, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

 

🔶 चार-धाम यात्रा के महत्वपूर्ण स्थल मुनिकीरेती से गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ, केदारनाथ के यातायात प्लान हेतु अधिकारियों को ब्रीफ किया गया ताकि प्लान बी तैयार रहे ।

 

🔶 पर्यटन पुलिस केंद्रों पर तैनात कर्मियों को यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से निरंतर जानकारी देने के निर्देश दिए, साथ ही पुलिसकर्मियों की सक्रियता और सहायता यात्रियों को स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए इसके लिए निर्देशित किया गया।

 

🔷 SSP महोदय द्वारा ब्रीफ किया गया कि समस्त सूचनाएं चारधाम कंट्रोल रूम तक पहुंचनी चाहिए ताकि केंद्रीय स्तर पर निगरानी और समन्वय सुदृढ़ बना रहे।

🔶 निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर, श्री देवराज शर्मा, थाना प्रभारी देवप्रयाग श्री महिपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती श्री प्रदीप चौहान, मय थाना स्टाफ के मौदूद रहे ।

 

 

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share