आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल ने थाना छाम का औचक निरिक्षण किया एसएसपी ने सबसे पहले , थाना कार्यालय का निरीक्षण कर CCTNS की कनेक्टिविटी एवं समस्त पोर्टल की जानकारी ली तथा वर्तमान में प्रचलित सभी पोर्टलों को प्रति दिन चैक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । एवं थाना कार्यालय के सभी रिकोर्ड को भी अपडेट करने हेतु आदेशित किया गया ।तत्पश्चात थाना मैस का निरीक्षण किया गया साफ-सफाई ठीक पाई गयी स्थानीय/पहाड़ी भोजन सप्ताह में एक बार बनाने हेतु निर्देशित किया गया ।तत्पश्चात थाने के मालखानों का निरीक्षण किया मालखानों में रखे हुए लम्बित मालों की जानकारी ली गई तथा लम्बित मालों के निस्तारण हेतु आदेशित किया गया ।तत्पश्चात थाने पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया दौराने सम्मेलन सभी मौजूद अधिकारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया । तथा आगामी क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष साल के दृष्टिगत निम्न दिशा निर्देश दिए गए ।
1- होटल ढाबों की चैंकिग, रात्रिगश्त पैट्रोलिंग व प्रभावी वाहन चैकिंग हेतु आदेशित किया गया ।
2- बैरियर ड्यूटी एवं चेतक पर नियुक्त कर्मचारी गणों को बॉडी वार्म कैमरा लगाने हेतु आदेशित किया गया ।
3- नए साल में बाहरी राज्यों से आने वाले आगंतुकों के साथ मृदुल भाषा का प्रयोग करने एवं नए साल पर हुडदंग करने वाले के साथ सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया ।
4- थाने पर लम्बित पैन्डिग विवेचनाओं, अहकामात एवं न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समन, BW,NBW व नोटिस की शतप्रतिशत समय से तामील करने हेतु आदेशित किया गया ।
4- थाना क्षेत्रांतर्गत पूर्व में अफीम की अवैध खेती होना प्रकाश में आने के कारण थाना क्षेत्र के दूरस्त ग्रामों एवं जंगलों (डांडो) में विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नशे से सम्बन्धित अवैध अफीम एंव भांग की खेती पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!