
आगामी चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से SSP टिहरी द्वारा तैयारियों को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है।वीकेंड पर मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार बढ़ता ट्रैफिक, पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है, किंतु SSP टिहरी के नेतृत्व में पुलिस की सटीक प्लानिंग ने वीकेंड पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास लगातार किये जा रहे है और कही भी जाम की स्थिति पैदा नहीं होने दी जा रही है।स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहरी पर्यटकों के द्वारा टिहरी पुलिस की बेहतर यातायात व्यवस्था की प्रशंसा की गई। टिहरी पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस से भी बेहतर तालमेल बनाए रखा।SSP टिहरी द्वारा स्वयं ग्राउंड पर उतरकर यातायात का जायजा लिया गया, एवं पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया गया।SSP आयुष अग्रवाल द्वारा अधिकारियों को यात्रा के दौरान संभावित भीड़ और वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात* व्यवस्था बनाए रखने हेतु माहततों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
*सप्ताहांत में टिहरी पुलिस ने अपनी सूझबूझ एवं परफैक्ट ट्रैफिक प्लानिंग के बूते ट्रैफिक का बखूबी व्यवस्थापन किया जा रहा है*।SSP टिहरी के नेतृत्व में टिहरी पुलिस आगामी चार धाम के लिए भी बखूबी तैयार है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है,* ऐसे में व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति