राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पुरानी कहावत है कि अगर गंजे को नाखून मिल जाए तो अपने सर को ही खुजा कर जख्मी कर लेता है इसी तरह से कुछ लोगों को अगर कर्जा लेकर बाइक मिल जाए तो अपने आप को किसी तुर्रम खा: से काम नहीं समझते हैं और फटीचर सी फटफटी को मॉडिफाई कर कर खुद को किसी हीरो से कम नहीं समझते हैं और सड़क पर आती-जाती लड़कियों के बगल से पटाखे की तेज आवाज निकाल कर लड़कियों को डरा कर अपने आप को शहंशाह समझने लगते है इसी तरह का एक मामला हरिद्वार के बहादराबाद में देखने में आया जहां थाना बहादराबाद पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बढ़ेरी राजपूतान निवासी एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है।
उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दौराने चेकिंग शाहरुख पुत्र फुरकान निवासी ग्राम बढ़ेरी राजपूतान, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार को एक बिना नंबर प्लेट की हीविली मॉडिफाईड मोटरसाइकिल (Splendor, वाहन संख्या UK08BC 7489) के साथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज किया गया एवं संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में शाहरुख द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति