*गणतन्त्र दिवस पर डोईवाला शुगरमिल मे गार्ड द्वारा लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने पर अधिकारी के घायल होने की घटना के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान, थाना डोईवाला को तत्काल पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करने के दिए निर्देश*
आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर डोईवाला शुगर मिल में झंडारोहण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा लापरवाही से बंदूक द्वारा फायर होने का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होना पाया गया उक्त वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया व संबंधित अधिकारियों को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए, उक्त वायरल वीडियो की डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल जानकारी करने पर पाया की आज दिनांक 26.01.2024 को डोईवाला शुगर मिल मे ध्वजारोहण के समय शुगर मिल मे नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी, गार्ड के द्वारा लापरवाही व उपेक्षापूर्ण तरीके से हर्ष फायरिंग किये जाने पर बन्दूक से चली गोली नीचे जमीन पर लगकर गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक के पेट पर लगे, जिससे वह घायल हो गये, शुगरमिल के स्टाफ द्वारा उन्हे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उक्त अवसर पर शुगर मिल मे स्कूली बच्चे व मिल स्टॉफ तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे, जिससे उक्त घटना और भी ज्यादा संगीन हो सकती थी,
उक्त घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डोईवाला पुलिस द्वारा स्वयं कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 26/24 धारा 338 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया, अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!