
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 01.11.2024 को दून पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस कर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर नोट कराये गये।
इसी क्रम में ग्राम लिस्टाबाद निवासी एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात के दौरान उक्त बुजुर्ग महिला भावुक होकर रोने लगी तथा उनके द्वारा बताया गया कि उनकी कुशलता पूछने आज तक उनका कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। किन्तु दून पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस पहल से अब पुलिस द्वारा बुजुर्गों को वरियता देते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता की जा रही है। जिसके लिये दून पुलिस प्रशंसा की हकदार है।
बुजुर्ग महिला तथा अन्य थाना क्षेत्रों के सीनियर सिटीजन द्वारा भी दून पुलिस तथा एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया। दीपावली के पावन पर्व पुुलिस टीम द्वारा बुज़ुर्गों से मुलाकात के दौरान उन्हें दीपावली के पावन पर्व की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण भी किया गया।

More Stories
नशामुक्त देवभूमि अभियान मे उधमसिंह नगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, SOG और रुद्रपुर पुलिस टीम के साझा प्रयास से करीब तीन करोड़ रुपयों का गांजा किया बरामद,नशा तस्कर की होशियारी भी आरोपियों के नहीं आई काम, पकडे गये तीनो आरोपी शातिरना तरीके से कर रहे थे अवैध गँजे की तस्करी,सुतली के गठटरो के बीच मे छुपा कर ले जा रहे थे नशे का सामान !
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ