
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत *संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु* सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है। जिसके बाद से *जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है,* तथा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में *दिनांक 01.01.2024* को *श्री प्रकाश चंद्र* एसपी सिटी हल्द्वानी तथा *श्री नितिन लोहनी* सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा* थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में *एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौर* एवं काठगोदाम पुलिस टीम मय द्वारा चैकिंग के दौरान आइटीबीपी ट्रांजिट कैंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने नैनीताल रोड काठगोदाम से *डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष को वाहन संख्या UK19 CA 1346 अशोका लीलेंड बड़ा दोस्त, में *60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।*
उक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम* में मुकदमा अपराध संख्या 114/2024 धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी*
*डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह* निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष
*बरामदगी*
60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन
*पूछताछ में बताया*
पुलिस द्वारा लीसे के कागजाद मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया, *बताया कि वह चोरी का लीसा लेकर आता है जिसे पुलभट्टा से आगे किसी व्यक्ति को बेचता है,* पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
*पुलिस टीम-*
1 उ0नि0 संजीत राठौर
(प्रभारी SOG)
2 उ0नि0 मनोज कुमार
(चौकी प्रभारी खेड़ा)
3 कानि0 करतार सिंह
4 कानि0 संतोष सिंह
5 का0 राजेश बिष्ट

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस की मजबूत पैरवी और गुणवक्ता पूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने औरगजेब को सुनाई जुर्माने के साथ साथ करीब साढ़े पांच साल की सजा.!
देहरादून की नेहरूकालोनी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरो के गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 10 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी लॉक तोड़कर चुटकीयों मे ही हो जाते थे फुर्र.!
महंगा पड़ा इंस्टाग्राम पर हीरे जवाहरात का इस्तहार डालना, देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक साल पहले हुई चोरी के तार से तार जोड़कर कर दिया खुलासा, नौकरानी ने ही मालकिन के विश्वास को तोड़कर चुरा लिए थे अपनी मालकिन के कीमती गहने, खुलासा करने वाली टीम के सरहानीय काम पर कप्तान ने की ईनाम की घोषणा.!