
कोतवाली विकासनगर की हरबर्टपुर पुलिस चौकी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिपावली के दिन पूरण सिह पुत्र श्री रणबीर सिह निवासी वार्ड न0- 06, विवेक बिहार हरर्बटपुर, थाना विकासनगर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोर के द्वारा उनकी हर्बटपुर स्थित दुकान के अन्दर गल्ले से 4000-5000 हजार रुपये व एक आधार कार्ड चोरी कर लिया है। सूचना पर तत्काल धारा 305(A) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण/ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना विकासनगर में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01/11/2024 को घटना में शामिल अभियुक्त सद्दाम को चोरी की गई नगदी तथा अन्य सामान के साथ जैन बाग की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
1- सद्दाम निवासी 264 ढलीपुर, कोतवाली विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष।
*बरामदगी*
01- 4500/- रुपये
02- आधार कार्ड
*पुलिस टीम :-*
1-उ०नि० विनय मित्तल, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2-हे०का० सुधीर सैनी
3-का० बृजेश कुमार

More Stories
नशामुक्त देवभूमि अभियान मे उधमसिंह नगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, SOG और रुद्रपुर पुलिस टीम के साझा प्रयास से करीब तीन करोड़ रुपयों का गांजा किया बरामद,नशा तस्कर की होशियारी भी आरोपियों के नहीं आई काम, पकडे गये तीनो आरोपी शातिरना तरीके से कर रहे थे अवैध गँजे की तस्करी,सुतली के गठटरो के बीच मे छुपा कर ले जा रहे थे नशे का सामान !
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ