
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा डिफेंस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालको के साथ पुलिस कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों को निम्न दिशा निर्देश दिए गए।
1- सभी कोचिंग सेंटर संचालक अपने यहाँ अध्यनरत बच्चों के प्रति स्वयं संवेदनशील रहते हुए अपने संस्थानों में नियुक्त प्रशिक्षकों को सेंसिटाइज़ करना सुनिश्चित करेंगे।
2- सभी संचालक अपने-अपने इंस्टिट्यूट में प्रत्येक स्थान को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखेंगे, जिससे किसी भी शिकायत अथवा विवाद की स्थिती में प्रशिक्षकों तथा छात्रों की हर एक्टिविटी की फुटेज प्राप्त हो सके।
3- सभी कोचिंग सेंटर संचालक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनके संस्थान में किसी भी छात्र का शारीरिक अथवा मानसिक उत्पीड़न ना हो, संस्थान में छात्रों की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी संचालकों द्वारा नियमित रूप से उनके पेरेंट्स को दी जाए।
4- बच्चों के अभिभावकों द्वारा दी गई शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया जाए तथा उसके निराकरण के लिए त्वरित प्रयास किए जाए।
5- सभी संचालक अपने संस्थानों में प्रशिक्षित एवं व्यवहार कुशल प्रशिक्षकों को नियुक्त करते हुए संस्थान में छात्र हितों के दृष्टिगत सकारात्मक एवं सुरक्षित माहौल बनाना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही