
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र मे हुई युवती की हत्या के प्रकरण में एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में SIT गठित की है साथ है लापरबाही बरतने के चलते खुडबूड़ा चौकी इंचार्ज को लाईन हाजिर कर दिया है हत्या की जाँच के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा गठित SIT को प्रकरण की गहनता से विवेचना में सहयोग हेतु भौतिक, वैज्ञानिक, फॉरेंसिक साक्ष्य का त्वरित संकलन कर विवेचना को निस्तारण करने के दिए निर्देश*आपको बता दे की
दिनांक: 02-02-26 को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में त्वरित कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा जिला स्तर पर *पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यंवेक्षण में* एसआईटी टीम का गठन किया गया है तथा अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द किया गया है। एसआईटी द्वारा उक्त प्रकरण में दर्ज अभियोग में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों के संकलन, घटना से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन तथा मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयानों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मां0 न्यायालय प्रेषित करना सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे उक्त प्रकरण को माननीय न्यायलय मे फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
*एसआईटी में नामित अधिकारी*
01: क्षेत्राधिकारी नगर
02: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर
03: प्रभारी एसओजी
04: प्रभारी फील्ड यूनिट

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ