
रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार पर एसएसपी देहरादून अजय सिह ने कोरेनशन तथा दून हास्पिटल का भ्रमण कर वहा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एसएसपी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ड्यूटीरत महिला डॉक्टर और नर्सो को शुभकामनाएं दी एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कार्य स्थल पर उनकी पूरी सुरक्षा को दून पुलिस की सर्वोच्च प्रार्थमिकता बताया उनहोने कहा कि डॉक्टर नर्स को वर्क प्लेस पर कार्य के दौरान भी सेन्स ऑफ सिक्युरिटी देना हमारी प्राथमिकता रहेगी साथ ही अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये जाने हेतु एसएसपी देहरादून ने अधिनस्थों को निर्देश दिये

आपको बता दे कि आज दिनांक: 19-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोरेनेशन तथा दून हास्पिटल का भ्रमण कर वंहा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान कोरेनशन हास्पिटल तथा दून हास्पिटल में ड्यूटी पर नियुक्त महिला डाक्टरों तथा नर्सों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा उपस्थित पुलिस टीम की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित महिला डाक्टरों व अन्य महिला स्टाफ को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा देहरादून पुलिस की सर्वोच्च प्रार्थमिकता है, डॉक्टर नर्स को दिलाया भरोसा वर्क प्लेस पर कार्य के दौरान भी सेन्स ऑफ सिक्युरिटी देना हमारी प्राथमिकता है।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।
उक्त अवसर पर कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के चौहान ,जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार व दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन सहित दर्जनो महिला डॉक्टर एवं महिला मैडिकल स्टाफ मौजूद रहा।


More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!