
आज दिनांक 19 अगस्त 2024 की प्रातः विधायक रायपुर उमेश शर्मा द्वारा सूचना दी गई की थानों रोड ग्राम-दो सौ बीघा में ओएसिस स्कूल के पीछे सॉन्ग नदी में अचानक से ज्यादा पानी आ जाने के कारण दो लोग नदी के बीच फंस गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बरसात के कारण अचानक सान्ग नदी में काफी ज्यादा पानी आ गया था तथा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था तथा नदी के बीच बने टापू पर दो लोग फंसे थे, टापू के दोनों तरफ बनी जल धाराओं में पानी लगातार बढ़ता जा रहा था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गए दोनों व्यक्ति नदी किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य में मजदूरी का कार्य करते हैं।
*रेस्क्यू किए गए मजदूरों के नाम-*
(1) नीतीश कुमार पुत्र श्री भरोसा ,उम्र- 20 वर्ष, निवासी ग्राम भेरखींयाँ, थाना- इकरा, जिला -पूर्वी चंपारण( बिहार ),
(2) पिंकू यादव पुत्र प्रभु यादव, उम्र -23 वर्ष, निवासी ग्राम -बरेठा, थाना- बनियापुर, जिला- सारंग (बिहार)

More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!