
एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने हेतु पुलिस मैन ऑफ द मन्थ के तौर पर सम्मानित किये जाने की पहल शुरू की गयी है। सी.सी.टी.एन.एस. प्रोजेक्ट के तहत अच्छा कार्य करने पर पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला आरक्षी साधना तथा कोतवाली सोनप्रयाग पर नियुक्त महिला आरक्षी अनीता को एसपी रुद्रप्रयाग ने पुलिस मैन ऑफ द मन्थ, माह दिसम्बर-2024 के तौर पर सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना व शाखा प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैैं कि उनके अधीनस्थ से सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के विवरण को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निकट भविष्य में भी सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक के स्तर से सम्मानित किया जायेगा।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना