
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव, उनके निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई। थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव के संबंध में आवश्य निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। इस दौरान असलाह के खोलने और जोड़ने के संबंध में सभी उप निरीक्षक एवं मौजूद कर्म०गणों से जानकारी कर उनका अभ्यास करवाया गया। थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु निर्देशित किया तथा सीसीटीएनएस के अंतर्गत समस्त पोर्टल की जानकारी की गई तथा थाने पर नियुक्त समस्त उप निरीक्षक से उक्त पोर्टल में उनके द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर पेंडिंग सूचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ