
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध ताबडतोड कार्यवाही जारी रखते हुए एक 1आरोपी को अवैध स्मैक ले जाते हुए मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके चलते आज चैंकिंग के दौरान फरहान उर्फ़ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर पर 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक परिवहन करते हुए दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल ज्वालापुर से पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*बरामदगी का विवरण*
1- 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
2- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर
*पुलिस टीम*
1-उपनिरीक्षक उ0नि0 समीप पाण्डेय
2-का0 महावीर
3-का0 कर्म

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!