
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित पेयजल एवं लीकेज की समस्या से सम्बन्धित समाचारों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों पेयजल समस्याओं का समाधान करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्याओं को एक आपदा के रूप में देखते हुए त्वरित निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के स्तर पर एक पेयजल शिकायत निवारण कक्ष प्रारम्भ करने हेतु भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पेयजल शिकायत निवारण स्थापित किया गया जिसमें जनपद में पेयजल समस्याओं के सम्बन्ध में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के शिकायत निवारण कक्ष में मो० नं० 9456375256 पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक अवगत कराया जा सकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, जिला विकास अधिकारी सुनिल कुमार, अधीक्षण अभियन्ता (ग्रामीण) उत्तराखण्ड जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता (नगरीय) उत्तराखण्ड जल संस्थान राजीव सैनी, परि०प्र० (तकनीकी) आशीष कठैत, परि० प्र० (अनु०) जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पी० के० वर्मा सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आज देहरादून मे भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का होगा भव्य आयोजन,. मुंबई से आएंगे कई जाने माने नाम, दीपदान और कुलदेवी माँ लक्ष्मी क़ी भव्य आरती से गूंजेगा सैफरन लीफ का मैदान.!
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!