
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना सिडकुल द्वारा *ऑपरेशन रिकवरी के तहत 152 मोबाइल जिनकी कुल कीमत लगभग ₹36 लाख से अधिक आँकी गई है उनके मालिकों के सुपुर्द किये गये आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार लोगों के खोए हुए फ़ोन लौटाने का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में आज सिडकुल पुलिस द्वार प्रभावी करवाई कर हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं खोए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R पोर्टल अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।
पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की।
बरामद मोबाइल में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं।जो लोग अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, उनके चेहरों पर थाना सिडकुल पुलिस के प्रयासों से फिर से खुशी लौट आई।
इस सराहनीय कार्य के लिए आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो कृपया उसे तुरंत अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा कराएं।
और अगर फ़ोन खोया है तो भी रिपोर्ट अवश्य ही दर्ज करें।
*बरामद मोबाइल फोन का विवरण*
* iPhone – 02
* Oppo – 27
* Nothing – 08
* Samsung – 25
* Realme – 29
* Mi – 07
* Vivo – 32
* OnePlus – 16
* Infinix – 06
*पुलिस टीम*
1. थाना अध्यक्ष अजय शाह
2. व0 उ0 नि0 विकास रावत
3. हे0 का0 विवेक यादव


More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !