
मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’* के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह* के द्वारा जारी निर्देश के क्रम मे निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत कोतवाली लक्सर क्षेत्र में समय समय पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप दि0- 02-01-2023 को कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा सुल्तानपुर के पास से अभियुक्त *शोएब पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम बसेड़ी खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार* को *18.42 ग्राम अवैध स्मैक* मय *इलेक्ट्रॉनिक तराजू* के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में जानकारी दी गयी कि उक्त स्मैक वो अपने साथी शाहरुख से खरीद कर लाया था। शाहरुख उपरोक्त के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त शोएब के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
*गिरफ्तार अभियुक्त*
शोएब पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम बसेड़ी खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री अमरजीत सिंह
2-उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर
3- है0कान्स0 खजान सिंह
4- कांस्टेबल 1344 गंगा सिंह

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,. अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मसूरी में पहले से लगे क्रॉस बैरियर के पास ही एमडीडीए लगा रहा रेलिंग, जनता के लाखों रूपये के इस्तेमाल पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया सरकारी धन की बर्बादी, प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और निर्माण कार्य रोकने की मांग’’.!