
रात के अंधेरे मे सडक से नीचे उतर कर सडक और खाई के बीच मे झूलती कार जो सम्भावित खतरनाक हो सकने वाली दुर्घटना को समय रहते रुद्रप्रयाग पुलिस ने टालकर रात्रि करीब 10 बजे खून जमा देने वाली ठंड मे कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि सन बैंड के पास (दुर्गाधार-पोखरी मोटर मार्ग पर) एक वाहन सड़क से आधा नीचे उतर गया है। इस सूचना पर पुलिस चौकी दुर्गाधार व कोतवाली रुद्रप्रयाग से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस टीम ने पाया कि वाहन संख्या DL1ZD5122 अर्टिका कार का अगला आधा हिस्सा सड़क से नीचे खाई की ओर उतर कर हवा मे झूल रहा है व कार में कुल 07 व्यक्ति सवार हैं। पुलिस टीम ने सभी वाहन सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला चूंकि कार लगातार नीचे खाई की ओर सरक रही थी, ऐसी दशा में पुलिस बल द्वारा सड़क पर गुजर रहे बड़े वाहन ट्रक को रुकवाकर नीचे की ओर खिसक रही कार को ट्रक से रस्से से बांध कर स्थिर किया गया। इस बीच पुलिस क्रेन को मंगवाकर कार को सड़क पर खींचकर सकुशल निकाल दिया गया है। इस कार में सवार सभी 07 यात्री दिल्ली के निवासी हैं एवं सुरक्षित हैं। ये लोग आज सुबह दिल्ली से चलकर दुर्गाधार (चोपता) की तरफ जा रहे थे। इस वाहन में सवार सभी लोगों ने उनकी जरूरत के समय की गयी मदद व जीवन रक्षा के लिए पुलिस बल का आभार प्रकट किया गया है।


More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,