राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पुलिस ने ब्लाक बहादराबाद के गेट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को राहगीरो को बहादराबाद ब्लाक के गेट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसकी स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुँची। पुलिस ने शव की पहचान आसपास कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नही हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी रखवा दिया। बहादराबाद उप निरीक्षक विजयप्रकाश ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है शव के पास एक धारदार हथियार बरााम हुआ है मृतक के शरीर पर कुछ घाव भी नजर आ रहे है शव लगभग तीन चार दिन पुराना है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल पायेगा।

More Stories
मुखानी गैंगरेप मामले मे एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने क़ी बड़ी कार्यवाही, बलात्कार के मामले में संलिप्त शहर में चर्चित ITI गैंग के 04 आरोपियों को 06 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार.!
पौड़ी पुलिस ने फ़र्ज़ी कागजो के आधार पर नौकरी पाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार !
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बिहार निवासी मुजाहिर को दिलाई एक साल क़ी सजा, आरोपी ने सोशल मीडिया पर नाबालिक लड़की के साथ किया था कानून विरोधी क्रिया कलाप !