
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास पैदल मार्ग से सटे जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार रविवार 10 मई 2026 को चौकी चंडीघाट, कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग के कर्मचारियों ने सूचना दी कि चंडी देवी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग के समीप जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर, चौकी प्रभारी चंडीघाट उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल और महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर करीब 30 से 35 वर्ष आयु की अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जो लगभग 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव की स्थिति खराब होने के कारण महिला के चेहरे की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतका का हुलिया
महिला की लंबाई करीब 5 फुट, रंग गेहुआं बताया गया है। दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में “KAUSHILYA” और गमलेनुमा फूल का टैटू बना है। बाएं हाथ की कलाई पर दिल बना हुआ है
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में इस महिला के संबंध में गुमशुदगी दर्ज हो या किसी को कोई जानकारी हो तो कोतवाली श्यामपुर पुलिस को सूचित करें।

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !